संदेश

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एकेटीयू में हुआ पौधरोपण

चित्र
कुलपति प्रो जेपी पांडेय बोले, पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाना है हमारी जिम्मेदारी लखनऊ। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाया गया। कुलपति प्रो जेपी पांडेय के नेतृत्व में आम, अमरूद, बेल, जामुन सहित अन्य फलदार और छायादार पौधों को रोपा गया। इस मौके पर प्रो पांडेय ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हमें पर्यावरण बचाने और बनाने का संकल्प लेना होगा। हमारे आस-पास जो पेड़ हैं उनकी देखभाल के साथ ही खाली जगहों पर पौधे लगाने होंगे। जिससे कि आने वाले समय में वृहद रूप में हरियाली आ सके। क्योंकि जिस तरह से तापमान लगातार बढ़ रहा है ऐसे में एक नागरिक को पर्यावरण के प्रति सचेत रहना होगा। अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।  कुलसचिव रीना सिंह ने भी पौधे लगाते हुए पर्यावरण का संदेश दिया। वित्त अधिकारी केशव सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो राजीव कुमार ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान अन्य अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में स्लोगन प्रतियोगिता, फॉर्मेसी विभाग में छात्रों के

कर्मचारी नेता ने लगाया पौधा, बच्ची ने बढ़ चढ़ कर किया सहयोग पर्यावरण को बचाने का दिया बड़ा संदेश

चित्र
लखनऊ। एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कर्मचारी नेता रुपेश कुमार ने रूचिखंड में स्थित पार्क में सेकंड वृक्षारोपण किया। इस दौरान उनकी बिटिया ने पेड़ लगाने में भरपूर सहयोग किया। बच्चों को प्रकृति और पेड़ पौधों से इतना लगाव होता है वह इस बच्ची को देख कर पता चलता है। इस बच्ची से लोगों को सीख लेनी चाहिए। यदि देश का प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम पर, अपनी मां की याद में एक एक लगा दे तो भारत की हरियाली को वापस आने से कोई रोक नहीं सकता है।

एआई और मशीन लर्निंग की समझ को मजबूत बनाएगा सारथी

चित्र
सारथी: सभी के लिए सीखने, जुड़ने और सशक्त बनने के लिए एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म  लखनऊ। सारथी का उद्देश्य नवीनतम या आने वाली तकनीक पर लोकप्रिय पहुंच तक फैलाना है। यह तकनीकी प्रगति मानव रचनात्मकता और उसके करियर के फैसले को बड़े पैमाने पर कैसे प्रभावित करेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसका मतलब है कि जिस तरह से हम उनका उपयोग करते हैं, उसे भी बदलना होगा। सारथी इस अंतर को भरने और लोगों को तकनीक सक्षम दुनिया में जीवित रहने के लिए आवश्यक एक्सपोज़र देने में सक्षम बनाने के लिए बनाया गया है। सारथी के पीछे की दृष्टि है सारथी का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों को सही तरह की जानकारी के साथ बढ़ावा देना और शिक्षित करना है। इसके साथ ही सारथी से इसके अलावा, प्रयास जटिल तकनीकों को समझने के लिए शैक्षिक संसाधन और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी विकसित करेगा ताकि अन्य लोग भी इससे परिचित हो सकें। गौरतलब है कि लखनऊ, उत्तर प्रदेश लगातार बदलते डिजिटल परिदृश्य में, नवाचार को बढ़ावा देने और एक स्थायी करियर को बनाए रखने के लिए प्रौद्योगिकी प्रगति के साथ बने रहना आवश्यक है।

गौरा कटियलवा समशान घाट पर अंत्येष्ठि के बाद लगाए गए पांच पेड़

चित्र
देवरिया। एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत बरहज देहात मण्डल के अन्तर्गत गौरा कटियलवा समशान घाट पर एक अंत्येष्ठि के अंतिम संस्कार के बाद पेड़ लगाया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, बरहज विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाका, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही, सदर ब्लॉक प्रमुख पिंटू जायसवाल के द्वारा बरगद, पीपल, पाकड़, नीम और आम के पांच पेड़ मां के नाम लगाया गया। इस दौरान जिला महामंत्री रविन्द्र किशोर, मंडल अध्यक्ष रामजोखन निषाद, जिला पंचायत सदस्य अखण्ड प्रताप सिंह, मंडल मंत्री राजनारायण पटेल उर्फ अमित पटेल, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष काशीपति शुक्ला, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद, बुनकर प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय बेलदार, बरहज नगर अध्यक्ष रिंकू, बबलू सिंह, राम जी सिंह, मोहन पाठक, समरनाथ यादव, बलवीर सिंह, जयनाथ कुशवाहा, राजेश यादव, जयप्रकाश मिश्र सहित अन्य भाजपा नेताओं एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही।

राज्यपाल से मिले सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति,

चित्र
प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर हुई विस्तृत चर्चा  कुलपति डॉ थपलियाल ने विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्र एवं समाज के विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ जीके थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को सुभारती फाइन आर्ट कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग एवं पौधा भेंट करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, चिकित्सा सहित समाजसेवा के क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न कार्यों से रूबरू कराया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों की समाज का उत्थान करने हेतु प्रमुख जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ कौशल विकास हेतु प्रमुखता से कार्य करने चाहिए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास के साथ समाज के हर वर्ग को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रहित में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के 117 वें स्थापना दिवस पर हुआ पौधारोपण

चित्र
देवरिया। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सलेमपुर शाखा में बैंक का 117 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बैंक ऑफ़ बड़ौदा अर्थ ग्रीन ड्राइव के तहत प्राथमिक विद्यालय नवलपुर में शाखा प्रबंधक तान्या जैन ने पौधारोपण किया तथा लड़कियों को मासिक धर्म में बरतने वाली सावधानियां व सफाई के नियम को बताया और लड़कियों में सेनेटरी नैपकिन बांटे और प्राथमिक स्कूल में पंखे भी लगवाए। स्थापना दिवस के अवसर पर अरुण कुमार राव अधिवक्ता, आशीष कुमार, विकास कुमार, चंदन, अरविंद, अमित व अजीत यादव सहित समस्त स्कूल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और मीडिया के उलझे रिश्ते

चित्र
प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी,  "प्रधानमंत्री जी हम आभारी हैं कि आप हमारे बीच आए। मेरी ऑन दी जॉब लर्निंग अब शुरू हो गई है और 2024 तक मैं देश की सबसे अच्छी जर्नलिस्ट होने की कोशिश करूंगी। उम्मीद करती हूं कि तब आपसे एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू करने का मौका मुझे मिलेगा। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।” ये शब्द हैं भारत की पहली एआई बॉट एंकर सना के। आर्टिफिशनल इंटेलिजेंस के मीडिया जगत में बढ़ते इस्तेमाल की कई संभावनाएं हैं। इसी में से एक है कि आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री एक एआई एंकर से देश के भविष्य और योजनाओं के बारे में चर्चा करते दिखें। दरअसल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के 'टेक्स्ट टू स्पीच' फीचर की बदौलत अब भारतीय न्यूजरूम में मशीन को इंसानी चेहरे में ढालकर खबरें पेश की जा रही हैं। पिछले साल अप्रैल के महीने में इंडिया टुडे ग्रुप ने एआई एंकर से समाचार बुलेटिन का प्रसारण शुरू किया था। लॉन्च कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में एंकर का परिचय देते हुए कहा गया था कि वह ब्राइट है, सुंदर है, उम्र का उन पर कोई असर नहीं होता है और न ही कोई थकान होती है, वो बहुत सारी भाष