हेमन्त तिवारी 5वीं बार बने अध्यक्ष, भारत सिंह बने सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त तिवारी ने लगातार 5वीं बार जीत हासिल की है वहीं सचिव पद पर भारत सिंह ने जीत दर्ज की है। कोषाध्यक्ष पद पर आलोक त्रिपाठी पुनः विजयी हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर आकाश शेखर शर्मा, अविनाश चन्द्र मिश्र एवं राघवेन्द्र त्रिपाठी निर्वाचित हुए हैं। संयुक्त सचिव पद पर विजय कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार सैनी, एवं नीता देवी ने जीत दर्ज की है। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के पद पर दिलीप सिन्हा, रितेश सिंह, अब्दुल वहीद, नवेद शिकोह, वेदप्रकाश दीक्षित, शबीहुल हसन, भूपेन्द्र मणि त्रिपाठी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, रेनू निगम, शेखर पंडित, सुयश मिश्रा, सत्येन्द्र राय को निर्वाचित किया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही