कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं भजपा : कमलेश पासवान


देवरिया। शनिवार को मंडल अध्यक्ष भलुअनी प्रणव दूबे की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी एवं प्रकोष्ठों की बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा नेता नीरज शाही क़े निज निवास देवडार में संपन्न हुई कार्यशाला के मुख्य अतिथि केन्द्रीय ग्राम विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राष्ट्रवादी राजनैतिक दल है. भाजपा के कार्यकर्ता लगातार विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों व अभियानों के माध्यम से जनता के बीच रहते है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से लोगों क़े बीच जाकर व्यापक जनसंपर्क करते हुए जनमानस को भाजपा परिवार से जोड़ने कार्य करना पार्टी का उद्देश्य हैं I 

उन्होंने कहा कि कर्यक्रताओं क़े परिश्रम क़े फल स्वरुप 2014 भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के परिश्रम से संभव हुआ था। हम फिर एक बार सदस्यता अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति व हर वर्ग तक पहुंचकर लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे। पार्टी द्वारा कार्यशालाओं में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश के सभी बूथों पर बैठकें आयोजित कर सदस्यता अभियान की योजना व रचना बनाकर पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच साझा किया जा रहा हैं।

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नीरज शाही, नरेंद्र मिश्र पप्पू, सदर प्रमुख पवन कुमार गुप्त पिंटू जायसवाल आदि ने सम्बोधित किया इस दौरान, लार प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह, बबलू, डा गंगा शरण पाण्डेय, रामपुर प्रमुख, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, देसही देवरिया क़े प्रमुख संजय तिवारी, अरविन्द सिंह, विश्वजीत सिंह, मोहन उपाध्याय, आदि उपस्थित रहें संचालन रविप्रकाश मिश्र, छोटे ने किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही