विधानसभा में गोमतीनगर की घटना पर बोले सीएम योगी

  • कहा घटना का संज्ञान लिया है, ऐ सदभावना फैलाने वाले लोग हैं, इनके लिए चलाएंगे सदभावना एक्सप्रेस

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा में कहा कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूँ। यहां प्रतिष्ठा के लिए भी नहीं जनता की सेवा के लिए आया हूँ। जो प्रदेश की बेटी, व्यापारी के जानमाल का खतरा बनेगा, उसको निर्ममता से जेल में ठूस दिया जाएगा। आप लोग बुलडोजर से डरते हैं। बुलडोजर निर्दाेष पर नहीं चलता है। अपराधियों पर चलता है और चलेगा। मुख्यमंत्री मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि गोमती नगर की घटना का संज्ञान लिया गया है। उस घटना में मुख्य आरोपी पवन यादव है। दूसरा अरबाज खान है। ये लोग सद्भावना फैलाने वाले लोग हैं। इनके लिए सद्भावना एक्सप्रेस चलाएंगे ? सीएम ने कहा कि पूरी चौकी को निलंबित कर दिया है। एएसपी, डिप्टी एसपी समेत अन्य अधिकारियों को वहां से हटा दिया है। उनके खिलाफ भी करवाई की जा रही है। नेता सदन ने अयोध्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सपा के नेता मोइन खान पर 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप है। अब तक सपा ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सपा का पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव हरदोई का है। उसके खिलाफ तीन दशक से अपराध के केस दर्ज हुए। कार्रवाई हुई। 28 मामलों में लिप्त है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं करेंगे तो क्या माला पहनायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता को गुमराह किया गया। यह वह कांग्रेस कह रही थी जिन्होंने संविधान निर्माता अंबेडकर को चुनाव हराने का कार्य किया। उसी के साथ सपा भी है। लेकिन काठ की हांडी बार बार चढ़ने वाली नहीं है। 2027 में विपक्ष यूपी में बड़ी हार का सामना करेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अबतक साढ़े छह लाख भर्ती हुई है। एक भी भर्ती पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में उप्र लोक सेवा आयोग पर किस किस प्रकार टिप्पणियां हुईं, सब जानते हैं। उस सरकार में यूपी लोक सेवा आयोग की भर्ती में 86 एसडीएम का चयन हुआ, उसमें से 56 एक ही जाति के लोग थे। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने आपत्ति जताई तो नेता सदन ने कहा कि सीबीआई की जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद पता चल जाएगा। 

  • सदन में हरिशंकर तिवारी का उठा मामला

इससे पूर्व सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा के सदस्यों ने गोरखपुर में पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी की मूर्ति स्थापित करने के लिए तैयार चबूतरे को ध्वस्त करने का मामला उठाया। बाद में इसी मुदृदे पर सपा के सदस्य वेल में आ गए और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। सपा के वरिष्ठ सदस्य षिवपाल यादव ने सात बार के विधायक एवं विभिन्न सरकारों में कई बार मंत्री रहे स्मृति शेष पंडित हरिशंकर तिवारी की स्मृति में उनके पैत्रिक निवास टांडा मे गांव वासियों द्वारा एक गेट बनाया गया और उनकी मूर्ति की स्थापना हेतु चबुतरा बनाया था जिसे प्रशासन द्वारा तोड़े जाने की मुद्दा उठाया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीष महाना ने कहा कि नियम विरूद्ध कोई कार्य होगा तो उसपर कार्यवाई होगी ही। इसी मुदृदे पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि गेट बनाने एवं मूति लगाने की अनुमति एसडीएम द्वारा दी गयी थी उसके बावजूद प्रशासन द्वारा तोड़ा जाना सरकार की तानाशाही है। इसपर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इसकी जानकारी सदन को नहीं थी इस लिए सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर अपको प्रत्यावेदन देना चाहिए था। अध्यक्ष के जवाब से असंतुष्ट सपा नेता सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी का नारा लगातो हुए वेल में आ गए। 

इससे पूर्व प्रश्न प्रहर में डॉ रागिनी सोनकर के एक सवाल के जवाब में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में निवेश को धरातल पर उतारने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। फरवरी 2024 में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 के शुभारंभ के 5 माह के अंदर प्रदेश में 1.14 लाख करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतारा गया है। एक अन्य प्रष्नोत्तर में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सदन में बताया कि पूरे प्रदेश में विगत 6 माह में 3.5 लाग किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को जप्त किया गया है। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण व बिक्री करने वालों से 2.27 करोड़ रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है। सपा के सदस्य अनिल प्रधान ने किसानों की फसलों के लिए एमएसपी का मुद्दा उठाया। सवालों का जवाब देते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यूपीए सरकार में खरीफ की फसलों के लिए 1310 रूपए और रवी की फसलों के लिए 1410 रूपया  एमएसपी तय किया गया था। सरकार में वर्तमनान समय में रवी की फसलों के लिए 2275 रूपया निर्धारित किया है। जवाब से संतुष्ट न होने पर सपा विधायक अनिल प्रधान के उग्र होने पर मंत्री को उंगुली दिखाते हुए जवाब दो का शोर मचाने लगे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अनिल को सदन को बाहर कर दिया। हालांकि, सपा के वरिष्ठ विधायक आलमबदी के कहने पर उन्हें माफ कर दिया। इसके बाद अनिल सदन में आए। 

अनुपुरक बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मूल बजट का बहुत सारा पैसा खर्च नहीं हुआ। पिछले बजट में कई विभागों को पैसा नहीं मिला। अयोध्या को बनाने के लिए सरकार ने बहुत खर्च किया, लेकिन क्या हुआ वह सामने है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा ज्यादा भ्रष्टाचार तहसील और थाने स्तर पर है। इससे जनता ज्यादा परेशान है। हर तहसील में 600 से 800 मामले पेंडिंग पड़े हुए हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही