सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक
देवरिया। बरहज देहात मंडल के बाबा महेंद्र नाथ प्रांगण में मंडल की कार्यशाला का बैठक भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया जिसमें आगामी होने वाले कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के द्वारा घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को लेकर बैठक किया गया बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को बताया गया कि प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर कम से कम 100 की संख्या में सदस्य बनना है। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के पदाधिकारी संजय सिंह, नीरज शाही, राजेश मिश्रा, अंगद तिवारी, शत्रुघ्न सिंह विशेन एवं मंडल अध्यक्ष रामजोखन निषाद, रिंकू मल्ल, पिंटू जायसवाल, हेमंत चौहान, बृजेशकिशोर राव, अमरजीत गिरी, उग्रसेन सिंह, अरुण मिश्रा, डब्लू यादव, प्रमोद सिंह, जितेंद्र तिवारी, धीरेंद्र तिवारी आदि तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार