बृहद गौ संरक्षण केंद्र में भाजपा नेताओं ने किया गौ माता का पुजन

देवरिया। कृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को बृहद गौ संरक्षण केन्द्र पिपरा चन्द्रभान में गो पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया आर्चाय पं दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन कराया जिसमें गाय के गोबर के दिये जलाए गए। सदर विधायक डा शलभ मणि त्रिपाठी ने बाल गोपाल की विधिवत पूजा अर्चन किया तथा गौ माता की पूजा कर गुड़ और चना के साथ केला खिलाया। उन्होंने कहा गो सेवा भारतीय संस्कृति है। गाय का दूध, घी और दही औषधि है।  

लालबहादूर गन्ना शोध संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज शाही ने गो-माता को पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया तथा गो-पूजन के उपरांत गोवंशों को गुड़, चना व केला आदि खिलाया। उपस्थित लोगों एवं ग्रामवासियों को गोवंश की महत्ता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सरकार गोवंश की सेवा और सुरक्षा के प्रतिबद्ध है। इसके लिए कई योजनाएं चल रही है। 

ब्लाक प्रमुख पवन कुमार गुप्त ऊर्फ पिन्टू जायसवाल, उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी उपेन्द्र कुमार सिंह,एडीओ पंचायत चन्द्रप्रकाश मिश्र, सचिव राकेश सिंह सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही