राज्यपाल से मिले सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति,


  • प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर हुई विस्तृत चर्चा 
  • कुलपति डॉ थपलियाल ने विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्र एवं समाज के विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ जीके थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को सुभारती फाइन आर्ट कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग एवं पौधा भेंट करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, चिकित्सा सहित समाजसेवा के क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न कार्यों से रूबरू कराया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों की समाज का उत्थान करने हेतु प्रमुख जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ कौशल विकास हेतु प्रमुखता से कार्य करने चाहिए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास के साथ समाज के हर वर्ग को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रहित में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ चर्चा करते हुए डॉ जीके थपलियाल ने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में मेडिकल एवं नॉन मेडिकल के विभिन्न कोर्स संचालित हो रहे है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा संस्कारों के साथ प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं को समाज हित में क्रियान्वयन हेतु विद्यार्थियों को जागरूकता प्रदान कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया, शौचालय, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य सामाजिक कार्यों को प्रमुखता से किया जा रहा है। लैंगिक समानता को बल देने के साथ महिलाओं के उत्थान हेतु वृहद स्तर पर कार्य किये जा रहे है। इसमें मुख्य रूप से विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्या राज द्वारा नारी शक्ति के उदाहरण के रूप में उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय द्वारा देशहित में कार्य किये जा रहे है। 

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा अनुसंधान के कार्य को समाज की आवश्यकता के अनुसार किसान, मज़दूर व गरीब वर्ग की समस्या के निवारण हेतु शोध कार्य किये जा रहे है। इसी दिशा में नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करते हुए ईज़ी एग्जिट व ईज़ी एंट्री के बारे में उन्होंने महामहिम राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने सुभारती विश्वविद्यालय को प्राथमिक स्कूलों के ऑडिट की महत्त्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी है।

डॉ थपलियाल ने विशेष बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को आत्मसात करते हुए अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के हर क्षेत्र में निपूर्ण बनाकर उन्हें उद्यमी बनने सहित रोजगार के सुअवसर प्रदान करने में मुख्य भूमिका निभा रहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सीय शिविर सहित विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से समाज के उत्थान हेतु विभिन्न स्तर पर कार्य किये जा रहे है, ताकि समाज का हर वर्ग मुख्यधारा से जुड़ कर लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अनम शेरवानी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही