उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति ने की शिष्टाचार भेंट

  • शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से दी जानकारी 

लखनऊ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ जीके थपलियाल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री पाठक को पौधा भेंट कर व स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय की परिचय पुस्तिका देकर विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश का विकास जनता के उत्तम स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सहित परिवार व मातृ तथा शिशु कल्याण पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कटिबद्धता से समाज के हर वर्ग के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। इसी दिशा में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सर्वसुलभ बनाकर घर घर तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

कुलपति मेजर जनरल डॉ जीके थपलियाल ने  उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से संवाद करते हुए बताया कि शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के भाव के साथ स्थापित हुए स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा के दीपक स्वरूप कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय व विभाग में 200 से अधिक कोर्स संचालित हो रहे है। जिसमें मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, डेन्टल कॉलेज एवं अस्पताल, नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामेडिकल, नेचुरोपैथी, फिजियोथैरेपी सहित नॉन मेडिकल कोर्स इंजीनियरिंग, फाइन आर्ट, लॉ, मैनेजमेंट, बुद्धिस्ट स्टडीज, पत्रकारिता एवं जनसंचार, विज्ञान, शिक्षा व शारीरिक शिक्षा, योगा के संस्थान है, जो विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान कर रहे है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित छत्रपति शिवाजी सुभारती अस्पताल 1500 बेड का अस्पताल है, जो विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं से युक्त चिकित्सीय सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके साथ ही अस्पताल में सुभारती कैंसर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च सेन्टर भी स्थापित है, जिसमें कैंसर के रोगियों का आधुनिक मशीनों एवं एम्स के सेवानिवृत्त विशेषज्ञों द्वारा अनुसंधान कर उपचार एवं सर्जरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि डिजिटल पेट सीटी, टेस्ला एमआरआई मशीन, कार्डियक सीटी स्कैन, डिजिटल मैमोग्राफी आदि मशीनों द्वारा कैंसर के रोग को जल्दी पकड़ने के साथ बेहतर इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों में कुपोषण व गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। नेचुरोपैथी कॉलेज द्वारा जीवनशैली से जुड़ी विभिन्न बीमारियां मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मानसिक तनाव आदि के बारे में अनुसंधान करके प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार किया जा रहा है।  

सुभारती अस्पताल द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में समय समय पर चिकित्सीय शिविर लगाए जाते है। इस सम्बन्ध में मेरठ जनपद के आसपास के क्षेत्र में छोटे छोटे अस्पताल भी स्थापित किए गये है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सीय सुविधा प्रदान कर रहे हैं। विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न ग्रामों को गोद लेकर उनके विकास हेतु प्रतिबद्धता से कार्य किए जा रहे है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल स्थापित कर गरीब वर्ग के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अनम शेरवानी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही