पीएनजीआरबी के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

  • यूपी में शहरी गैस वितरण पर हुई चर्चा 


लखनऊ। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार जैन के नेतृत्व में पीएनजीआरबी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की। प्रधानमंत्री के गैस आधारित अर्थव्यवस्था के निर्माण के सपने को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महत्वपूर्ण भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। पीएनजीआरबी अधिकारियों ने मुख्य सचिव को सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क सहित तेल एवं गैस के बुनियादी ढांचे की प्रगति के बारे में जानकारी दी और साथ ही राज्य में इस स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के लिए राज्य से अपेक्षित सहायता के बारे में भी बताया।

अध्यक्ष ने घरेलू परिवारों और उद्योगों दोनों के लिए स्वच्छ ईंधन के रूप में प्राकृतिक गैस को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सीएनजी वाहनों को बढ़ावा देने और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकार के समर्थन के साथ इसे संरेखित करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। बैठक के दौरान सीएनजी और पीएनजी पर मूल्य वर्धित कर को युक्तिसंगत बनाने और सार्वजनिक परिवहन वाहनों को सीएनजी एलएनजी में बदलने पर भी चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने उत्तर प्रदेश में इस स्वच्छ ईंधन को अपनाने में अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही